19 किलो गांजा के साथ एक आरोपी गिरफ्तार
जगदलपुर। जिले के थाना बोधघाट पुलिस ने 19 किलो अवैध गांजा के साथ एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक दो बड़े बैग में मादक पदार्थ गांजा परिवहन करने हेतु नया बस स्टैंड जगदलपुर में बस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस की टीम गठित कर, कार्रवाई हेतु टीम रवाना किया गया। उक्त टीम के द्वारा नया बस स्टैंड जगदलपुर में पहुंचकर घेराबंदी कर, संदेह के आधार पर संदेही युवक को घेराबंदी कर पकडकर पूछताछ करने पर अपना नाम रवि ओयाम पिता बुधरु ओयाम उम्र 24 वर्ष निवासी नेरली ओयाम पारा बचेली जिला दंतेवाड़ा का होना बताया। जिसके कब्जे में रखे थैला में 9.500 किलोग्राम गांजा तथा एक अन्य थैला में 9.500 किलोग्राम कुल 19 किलो मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। जिस संबंध में पूछताछ करने पर अपने कब्जे में रखे गांजा को उड़ीसा से बिक्री करने के लिए परिवहन करना बताने पर आरोपी के कब्जे से कुल 19 किलो मादक पदार्थ गांजा, एक आईटेल कंपनी का मोबाइल, नगदी रकम 500 रुपये जब्त कर 20(बी ) एनडीपीएस एक्ट के तहत आरोपित काे गिरफ्तार कर कार्रवाई उपरांत आज शुक्रवार काे न्यायिक रिमांड में भेजा गया।

