छत्तीसगढ़
Trending

राज्यपाल  डेका और मुख्यमंत्री  साय का बिलासपुर पहुंचने पर हेलीपैड में हुआ आत्मीय स्वागत

रायपुर । राज्यपाल  रमेन डेका और मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय का आज शनिवार काे पंडित सुंदरलाल शर्मा मुक्त विश्वविद्यालय हेलीपैड बिलासपुर पहुंचने पर आत्मीय स्वागत किया गया। राज्यपाल श्री डेका और मुख्यमंत्री श्री साय अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के पंचम दीक्षांत समारोह में शामिल होने बिलासपुर पहुंचे है।

हेलीपैड पर केंद्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री  अरूण साव, विधायक  धरमलाल कौशिक,  अमर अग्रवाल,  सुशांत शुक्ला, अटल अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय के कुलपति  ए.डी. एन वाजपेयी,आईजी  संजीव शुक्ला, कलेक्टर  अवनीश शरण, एसपी  रजनेश सिंह सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधियों और नागरिकों और अधिकारियों ने दोनों अतिथियों का आत्मीयता के साथ स्वागत किया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper