छत्तीसगढ़
Trending

पूरी के जगन्नाथ मंदिर पेंटिंग थीम पर न्यू पंचशील नगर में बन रहे श्री गणेश जी के आकर्षक 11 फीट ऊंचे पंडाल

रायपुर। राजधानी रायपुर में गणेश महोत्सव की तैयारियां शुरू हो गई हैं। सात सितंबर को गणेश महोत्सव शुरू होगा। घरों, मंदिरों और बाजारों में 10 दिन गणेश मूर्ति की स्थापना होगी। गणपति बप्पा को घर लाने के लिए भक्त मूर्तियों की खरीददारी करने में जुट गए हैं। इसके साथ ही शहर में गणेश महोत्सव के लिए मूर्तिकाराें से आकर्षक  मूर्तियां तैयार करवाई जा रही हैं।

जय जगन्नाथ गणेशोत्सव , न्यू पंचशील नगर गणेशोत्सव समिति की ओर से इस बार बाल स्वरूप तैयार 11 फीट ऊंचाई वाले गणपति बप्पा, महाप्रभु जगन्नाथ स्वामी के साथ पूरी के जगन्नाथ मंदिर पेंटिंग थीम वाले पंडाल पर विराजमान होंगे। इस आकर्षक गणेश प्रतिमा का निर्माण ग्राम औंधी के मूर्तिकार गिरधर तिलक चक्रधारी द्वारा किया जा रहा है। 1 टन वजन वाली आकर्षक प्रतिमा को गढ़ने में मूर्तिकार जुटे हुए हैं। समिति के कमलेश तांडी, सिद्धार्थ बाघ और रोहित नायक, विकास सोना, प्रेम बाघ, मोनू कनोजिया ने बताया कि उनकी समिति इस बार 24वां गणेशोत्सव मनायेगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper