राज्य
Trending

जदयू के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी का पार्टी प्रवक्ता पद से इस्तीफा, जाने काैन संभालेंगे इस पद की जिम्मेदारी

पटना । बिहार की सत्ता में काबिज जनता दल युनाइटेड (जदयू) के वरिष्ठ नेता केसी त्यागी ने पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है। पार्टी की तरफ से दूसरे नेता को यह जिम्मेदारी दी गई है। केसी त्यागी ने निजी कारणों का हवाला देते हुए अपने पद को इस्तीफा दिया है।


जदयू के महासचिव आफाक अहमद खान ने पत्र जारी कर इसकी सूचना देते हुए बताया है कि पार्टी ने उनका इस्तीफा स्वीकार कर लिया है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के निर्देश पर उनकी जगह दूसरे नेता को यह जिम्मेदारी दी गई है।
जदयू की तरफ से जारी पत्र में कहा गया है कि -“जनता दल (यूनाइटेड) के राष्ट्रीय अध्यक्ष, नीतीश कुमार (मुख्यमंत्री, बिहार) ने राजीव रंजन प्रसाद को पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद पर नियुक्त किया है। केसी त्यागी ने निजी कारणों से पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया है।”
केसी त्यागी के इस्तीफा देने के मुद्दे पर जदयू के सूत्रों के अनुसार, वह कई मुद्दों पर पार्टी से अलग लाइन ले रहे थे, जिससे पार्टी को शर्मिंदगी उठानी पड़ रही थी। जिसमें सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद एससी-एसटी आरक्षण का मुद्दा, इजरायल-फिलिस्तीन का मुद्दा शामिल है, जहां उन्होंने विपक्षी गठबंधन के नेताओं के साथ थे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper