देश-विदेश
Trending

स्पैम के खिलाफ सख्त हुई ट्राई, 50 से अधिक संस्था ब्लैकलिस्ट 

नई दिल्ली । भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (ट्राई) के 13 अगस्त को सभी एक्सेस प्रदाताओं को जारी कड़े निर्देश के परिणामस्वरूप 50 से अधिक संस्थाओं को ब्लैकलिस्ट करने के साथ ही 2.75 लाख से अधिक एसआईपी डीआईडी/मोबाइल नंबर/दूरसंचार संसाधनों को डिस्कनेक्ट कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं मोतीचूर के स्वादिष्ट लड्डू का भोग

ये खबर भी पढ़ें : अगस्‍त 391588 यूनिट्स की बिक्री टीवीएस ने की

दूरसंचार विभाग की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार वर्ष 2024 की पहली छमाही (जनवरी से जून) में अपंजीकृत टेलीमार्केटर्स (यूटीएम) के खिलाफ 7.9 लाख से अधिक शिकायतें दर्ज की गईं हैं। यह दर्शाता है कि स्पैम कॉल में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री बगिया कैंप कार्यालय से मरीजों को मिल रही है तत्काल सहायता

इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए ट्राई ने 13 अगस्त को सभी एक्सेस प्रदाताओं को कड़े निर्देश जारी किए थे। इसने एक्सेस प्रदाताओं को एसआईपी, पीआरआई या अन्य दूरसंचार संसाधनों का उपयोग करने वाले अपंजीकृत प्रेषकों या टेलीमार्केटर्स से प्रमोशनल वॉयस कॉल को तुरंत रोकने का आदेश दिया था।

ये खबर भी पढ़ें : ‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा, महतारी वंदन तिहार’ का भव्य आयोजन

इन निर्देशों के परिणामस्वरूप, एक्सेस प्रदाताओं ने स्पैमिंग के लिए दूरसंचार संसाधनों के दुरुपयोग के खिलाफ कड़े कदम उठाए हैं। ट्राई का कहना है कि इन कदमों से स्पैम कॉल को कम करने और उपभोक्ताओं को राहत देने में महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की उम्मीद है।

ये खबर भी पढ़ें : सर्राफ़ा व्यापारी पर हमला कर 10 लाख की लूट, व्यापारी की हालत गंभीर

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper