RADA
छत्तीसगढ़

नंदकुमार साय की घर वापसी, भाजपा में हुए शामिल

रायपुर।छत्तीसगढ़ के बड़े आदिवासी नेता नंद कुमार साय ने आज फिर बीजेपी का दामन थाम लिया है। रायपुर में बीजेपी सदस्यता अभियान के मौके पर उन्होंने भाजपा की ऑनलाइन सदस्यता सदस्यता ग्रहण की है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी। उसके बाद मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बीजेपी में शामिल होने की पुष्टि की है। भाजपा ज्वाइन करने के बाद नंद कुमार साय ने सोशल मीडिया पर एक फोटो जारी किया है। जिसमें उन्होंने लिखा है कि यह उनका भाजपा का सदस्यता कार्ड है। भाजपा में शामिल होने को लेकर उन्होंने कहा कि यह उनके लिए गौरव का विषय है। नंद कुमार साय 30 अप्रैल 2023 को भाजपा से अलग हुए थे। इस दिन उन्होंने इस्तीफा दिया था। उसके बाद एक मई को वह कांग्रेस में शामिल हुए थे, उस समय तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मौजूदगी में नंद कुमार साय ने कांग्रेस में प्रवेश किया था।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका