RADA
अपराध

दो बाइकों की भिड़ंत के बाद पीछे से आ रही ट्रक ने तीन को राैंदा, 2 की माैत, 1 गंभीर

जगदलपुर। जिले के बोधघाट थाना क्षेत्र अंर्तगत ग्राम सरगीपाल में मंगलवार की शाम को दो बाइक में भिड़ंत हो गई।घायल जब तक संभल पाते, उससे पहले पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने तीन घायल को अपने चपेट में ले लिया।इस दुर्घटना में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं तीसरे गंभीर रूप से घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। प्रत्यक्षदशिर्याें के अनुसार दुर्घटना इतनी भीषण थी कि ट्रक चपेट आये पति-पत्नी को राैंदने के बाद महिला ट्रक के चक्के में फंस गई, जबकि पति का दोनों पैर टूट गया था।
बोधघाट पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बेचापारा नानगुर निवासी बलकू नाग अपनी पत्नी तिरोबाई को लेकर जगदलपुर संजय बाजार किसी काम से गया हुआ था। वापसी के दौरान सरगीपाल के पास जैसे ही पहुंचे कि सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बाइक से आमने-सामने की भिड़ंत हो गई।इस दुर्घटना में दोनों बाइक के 3 लोग सड़क पर गिर पड़े। बाइक सवारों को संभलने का मौका मिल पाता कि उससे पहले की पीछे से आ रही तेज रफ्तार ट्रक ने कुचल दिया। मौके पर ही पति-पत्नी की मौत हो गई। जबकि तीसरा युवक घायल हो गया, घटना के बाद लोगों की भीड़ को देखने के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों ने ट्रक चालक का पीछा भी किया- लेकिन आरोपित ट्रक चालक भाग निकला। दुर्घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पंहुचकर शव को पीएम के लिए भिजवाया, जबकि लहूलुहान मार्ग को मिट्टी व पानी से धोया गया। इस दुर्घटना में घायल तीसरे घायल की अब तक शिनाख्त नही हो पाई है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका