अपराध
Trending

2 लाख के भारतीय जाली नोट के साथ तस्कर गिरफ्तार

पाकिस्तान कनेक्शन आया सामने

पूर्वी चंपारण । जिला पुलिस की टीम ने जाली नोट के एक बड़े धंधेबाज गिरोह का पर्दाफाश किया है।साथ ही इस धंधे के सरगना सहित तीन तस्कर को दो लाख के नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया है।

ये खबर भी पढ़ें : इंदौर में बनी दवाइयाँ 20 देशों तक होती हैं निर्यात

ये खबर भी पढ़ें : इंदौर में बनी दवाइयाँ 20 देशों तक होती हैं निर्यात

इनकी गिरफ्तारी भारत नेपाल के रक्सौल बॉर्डर से हुई है। गिरफ्तार इन तस्करो से देश के कई सुरक्षा एजेंसी पूछताछ कर रही है। गिरफ्तार तस्करो में इस धंधे का सरगना नजरे सद्दाम भी शामिल है। जिसका तार पाकिस्तान व बांग्लादेश से जुड़ा है।यह लंबे समय से पाकिस्तान से नकली नोट नेपाल के रास्ते लाकर देश के कई राज्यो में पहुंचाने का काम कर रहा था। नजरे सद्दाम को मिलिट्री इंटलिजेंस सहित कई सुरक्षा एजेंसी लंबे समय से तलाश रही थी।

ये खबर भी पढ़ें : घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट से सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक, जानें आज का रेट

हालांकि मोतिहारी एसपी कांतेश कुमार मिश्रा को मिली गुप्त सूचना के बाद जाल बिछाकर तस्कर नजरे सद्दाम को उसके अन्य सहयोगियों के साथ नेपाल से भारत में प्रवेश करने के क्रम में गिरफ्तार कर लिया गया।जिनकी तलाशी लेने पर उनके पास से लगभग दो लाख रुपये के भारतीय जाली नोट बरामद हुए हैं।फिलहाल पुलिस और जांच एजेंसियां गिरफ्तार तस्करों को किसी अज्ञात जगह पर रख कर पूछताछ कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें : तीन वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाते हुए बोले पीएम मोदी’जल्द पटरी पर दौड़ेगी वंदे भारत मेट्रो, वंदे भारत स्लीपर*

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button