RADA
मध्यप्रदेश
Trending

 श्रद्धालुओं से भरी कार की ट्रक से टक्कर, 4 की मौत, जानें कहा की है घटना

विदिशा । मध्य प्रदेश के विदिशा जिले के लटेरी थाना क्षेत्र में शनिवार तड़के श्रद्धालुओं से भरी कार और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। जबकि छह लोग गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें लटेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सभी श्रद्धालु राजस्थान के झालावाड़ के रहने वाले हैं। वे छतरपुर में बागेश्वर धाम के दर्शन कर लौट रहे थे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हादसे पर दुख व्यक्त किया है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री साय ने तीजा पर दी बड़ी सौगात, 70 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त

ये खबर भी पढ़ें : Foods to Lower Cholesterol: इन चीजों को खाने से घटेगा कोलेस्ट्रॉल

पुलिस के अनुसार, छतरपुर जिला स्थित बागेश्वर धाम में दर्शन कर वापस लौट रहे राजस्थान के श्रद्धालुओं की कार शनिवार तड़के करीब तीन बजे सिरोंज की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही थी। इसी दौरान एक ट्रक पेट्रोल पंप से बाहर की ओर निकला, जिसकी वजह से श्रद्धालुओं से भरी कार पीछे से ट्रक में जा घुसी। हादसे में कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पूरा घटनाक्रम पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी में कैद हो गया। हादसा इतना भीषण था कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त होकर पिचक गई, जिसके कारण पुलिस को शव और घायलों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।

ये खबर भी पढ़ें : न्यूट्रीफेस्ट प्राेग्राम का जबलपुर में हुआ भव्य आयाेजन, विजेताओं को मिले आकर्षक इनाम

मृतकों की पहचान किशन लाल (60), कार चालक विनोद कुमार माली (25), वरदीबाई (70) और राजुबाई भील (48) के रूप में हुई है। वहीं, दिनेश कुमार लोधा (29), दरयाब बाई (65), पानी बाई (55), कमलाबाई (59), गन्नीराम (55) और अनिता बाई (34) को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।

ये खबर भी पढ़ें : इंदौर में बनी दवाइयाँ 20 देशों तक होती हैं निर्यात

क्षेत्र के एसडीओपी अजय मिश्रा ने बताया कि ईको स्पोर्ट्स कार में 10 लोग सवार थे। सीसीटीवी फुटेज से पता चला है कि कार ट्रक के पीछे घुसी थी। ट्रक बासौदा का है, उसे कब्जे में ले लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट से सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक, जानें आज का रेट

लटेरी थाना प्रभारी सुरेश सोलंकी ने बताया कि कार में 7 महिलाएं और तीन पुरुष सवार थे। हादसे में दो महिला और दो पुरुषों की मौत हुई है। वहीं, पांच महिलाओं समेत छह लोग गंभीर घायल हैं।

ये खबर भी पढ़ें : घरेलू सर्राफा बाजार में गिरावट से सस्ता हुआ सोना, चांदी की भी फीकी पड़ी चमक, जानें आज का रेट

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया के माध्यम से हादसे पर गहरा दुख जताया है। उन्होंने एक्स के माध्यम से कहा कि मध्यप्रदेश सरकार मृतकों के परिजनों के साथ खड़ी है। पात्रता के अनुसार परिजनों को राज्य शासन द्वारा सहायता राशि दी जाएगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका