छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री  साय के  नेतृत्व में  छत्तीसगढ़ बनेगा  नंबर वन राज्य : हेमा मालिनी 

रायपुर । मथुरा की सांसद प्रसिद्ध अभिनेत्री और प्रसिद्ध नृत्यांगना पद्मश्री  हेमा मालिनी ने कहा  कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ नंबर वन राज्य बनेगा।  हेमा मालिनी ने  यह बात रायगढ प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय की तारीफ़ करते हुए कहा

हेमा मालिनी ने कहा कि छत्तीसगढ़ श्री साय के नेतृत्व में बहुत आगे बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि हमारे देश के प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी का संकल्प है कि डबल इंजन की सरकार में छत्तीसगढ़ के विकास के लिए कभी फण्ड की कमी नहीं  होगी।  उन्होंने कहा श्री साय के नेतृत्व में आदिवासियों, किसानों और महिलाओं की बेहतरी के लिए बहुत अच्छा काम हो रहा है । अभिनेत्री ने कहा कि पहले नक्सल समस्या के कारण लोग यहाँ आने में हिचकिचाते थे, लेकिन अब श्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ की स्थिति बदल गई  है।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper