उत्तराखण्ड
Trending

सचिव सुमन ने उत्तराखंड निवास का किया निरीक्षण 

देहरादून। राज्य सम्पति विभाग सचिव विनोद कुमार सुमन ने रविवार को नई दिल्ली स्थित निर्माणाधीन “उत्तराखण्ड निवास” के कार्यों का निरीक्षण किया।

इस दौरान सचिव विनोद सुमन ने कार्यदायी संस्था की ओर से निर्माण कार्य में हो रही देरी को लेकर नाराजगी व्यक्त की गयी। उन्होंने कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता बनाए रखते हुए कार्यों को तेज गति से समयबद्ध ढंग से पूरा करने के निर्देश दिये। इसके अलावा उन्होंने निर्माणाधीन उत्तराखंड निवास में विभिन्न कक्षों और गाड़ियों की पार्किंग व्यवस्था की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।

इस मौके पर उत्तराखंड पेयजल निगम के अधिशासी अभियन्ता राकेश चंद तिवारी, उत्तराखंड सदन के विशेष कार्याधिकारी रंजन मिश्रा और कार्यदायी संस्था के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper