छत्तीसगढ़
Trending

आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों के आवेदन आमंत्रित, जानें कब है अंतिम तिथि

रायपुर । कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना छिंदगढ़ द्वारा आंगनबाड़ी केंद्रों में आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए 10 सितंबर तक आवेदन आमंत्रित किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : जटाशंकर धाम दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर पलटी, चार लोगों की मौत

परियोजना अधिकारी ने बताया कि ग्राम पंचायत छिन्दगढ़ में आंगनबाड़ी केंद्र विनोदापारा, छिन्दगढ़ के ग्राम रानीबहाल में आंगनबाड़ी केंद्र पिटटेपारा, ग्राम पंचायत कांजीपानी में आंगनबाड़ी केंद्र पांण्डरीपानी, ग्राम पंचायत गंजेनार के ग्राम कस्तुरी में आंगनबाड़ी केंद्र कुम्हारपारा, पटेलपारा और बोरगुत में रिक्त पदों पर भर्ती की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : गणेश चतुर्थी पर बप्पा को लगाएं मोतीचूर के स्वादिष्ट लड्डू का भोग

ये खबर भी पढ़ें : अगस्‍त 391588 यूनिट्स की बिक्री टीवीएस ने की

इसी प्रकार ग्राम पंचायत गंजेनार में आंगनबाड़ी केंद्र आमापारा, सोढ़ीपारा और गिरलागुढ़ा, ग्राम पंचायत पाकेला में आंगनबाड़ी केंद्र ठोठापारा एवं बुटारास, ग्राम पंचायत मुर्रेपाल के ग्राम चौपेल में आंगनबाड़ी केंद्र  चौपेल 2, ग्राम पंचायत धोबनपाल में आंगनबाड़ी केंद्र मुरियापारा, ग्राम पंचायत कुन्दनपाल में आंगनबाड़ी केंद्र बैट्टीपारा और हड़मापारा, ग्राम पंचायत कुन्ना में आंगनबाड़ी केंद्र बण्डीपारा, ग्राम पंचायत पेन्दलनार में आंगनबाड़ी केंद्र पटेलपारा ग्राम पंचायत डोलेरास में आंगनबाड़ी केंद्र पसैलपारा ,ग्राम पंचायत केरातोंग ग्राम अब्दुमपाल में आंगनबाड़ी केंद्र पखनागुड़ा, केरातोंग के ग्राम बेन्द्रपानीे में आंगनबाड़ी केंद्र रेंगमपारा में 01-01 आंगनवाड़ी सहायिका के पदों पर भर्ती की जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री बगिया कैंप कार्यालय से मरीजों को मिल रही है तत्काल सहायता

विभागीय अधिकारियों ने बताया कि जहां रिक्त पद है आवेदिका को उसी राजस्व ग्राम की एवं नगरीय क्षेत्र के लिए उसी वार्ड का स्थानीय निवासी होना चाहिए। आवेदिका की उम्र 18 से 44 वर्ष निर्धारित की गई है।उन्होंने बताया कि आवेदिका 10 सितंबर 2024 तक  एकीकृत बाल विकास परियोजना छिंदगढ में कार्यालयीन समय में स्वयं उपस्थित होकर या पंजीकृत डाक के माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं। इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना छिंदगढ से प्राप्त की जा सकती है।

ये खबर भी पढ़ें : ‘विष्णु भैया संग तीजा-पोरा, महतारी वंदन तिहार’ का भव्य आयोजन

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper