देश-विदेश
Trending

पेट्रोल टैंकर में विस्फोट, 48 से अधिक लोगों की मौत, जानें कहां हुआ हादसा

नाइजर । नाइजीरिया में कल दोपहर एक पेट्रोल टैंकर में हुए विस्फोट में 48 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई। नाइजीरिया के समाचार पत्र प्रीमियम टाइम्स के मुताबिक, यह हादसा उत्तर-मध्य राज्य नाइजर में बिदा-अगाई-लापाई राजमार्ग पर दोपहर लगभग 12ः30 हुआ। नाइजर इमरजेंसी मैनेजमेंट एजेंसी के महानिदेशक अब्दुल्ला-बाबा-अरा ने इसकी पुष्टि की।


उन्होंने कहा कि आपदा स्थल राज्य के एगेई स्थानीय सरकारी क्षेत्र में डेंडो समुदाय से दो किलोमीटर दूर है। अब्दुल्ला-बाबा-अरा ने कहा कि यह हादसा तब हुआ जब लागोस के रास्ते में कानो राज्य के वुडिल से यात्रियों और मवेशियों से भरे एक ट्रेलर ट्रक से पेट्रोल से भरा एक टैंकर टकरा गया।
इसकी चपेट में एक क्रेन और एक पिकअप वैन भी आ गए। उन्होंने कहा कि 48 से अधिक लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है। 50 से अधिक गायें जिंदा जल गईं। महानिदेशक ने कहा कि एजेंसी की रैपिड रिस्पॉन्ड टीम और अन्य स्थानीय आपातकालीन प्रबंधन समितियां (एलजीईएमसी) घटनास्थल पर पहुंचीं। अभी भी शव ट्रकों के अंदर फंसे हुए हैं।

 

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button