छत्तीसगढ़
Trending

स्वच्छता ही सेवा अभियान: विधायक  मोतीलाल साहू ने  विद्यार्थी और शिक्षकों को दिलवाई सामूहिक स्वच्छता शपथ 

रायपुर । केन्द्र सरकार के आवासन एवं शहरी विकास मंत्रालय, छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग एवं रायपुर जिला प्रशासन के निर्देशानुसार नगर पालिक निगम रायपुर के क्षेत्र में सभी जोनों के वार्डों में स्वच्छता ही सेवा अभियान चलाया जा रहा है।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत महात्मा गाँधी जयन्ती दिनांक 2 अक्टूबर 2024 स्वच्छ भारत दिवस तक स्वच्छता जागरूकता अभियान चलाकर विविध सकारात्मक गतिविधियां की जाएंगी। आज स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम जोन 10 क्षेत्र के अंतर्गत रानी दुर्गावती वार्ड नम्बर 50 के क्षेत्र में शासकीय स्कूल पुरैना में पहुंचकर रायपुर ग्रामीण विधायक  मोतीलाल साहू ने शासकीय स्कूल पुरैना के सभी विद्यार्थी बच्चों, शिक्षक – शिक्षिकाओं, स्टाफ के कर्मचारियों सहित नगर पालिक निगम जोन क्रमांक 10 के सहायक अभियंता  फत्तेलाल साहू सहित जोन अधिकारियों एवं कर्मचारियों एवं सहित पुरैना आवासीय क्षेत्र के रहवासियों को सामूहिक स्वच्छता शपथ दिलवाई।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper