RADA
देश-विदेश
Trending

प्रधानमंत्री माेदी और क्राउन प्रिंस के बीच भारत-यूएई संबंधों पर हुई चर्चा

 नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और अबु धाबी के क्राउन प्रिंस शेख खालिद बिन मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान के बीच सोमवार को वार्ता हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने भारत-यूएई के बीच नए और उभरते क्षेत्रों में व्यापक रणनीतिक साझेदारी को व्यापक बनाने के लिए बहुआयामी संबंधों और रास्तों पर चर्चा की।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

क्राउन प्रिंस कल आधिकारिक यात्रा पर दिल्ली पहुंचे थे। आज प्रधानमंत्री मोदी ने हैदराबाद हाउस में क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन जायद अल नाहयान का स्वागत किया। इसके बाद दोनों नेताओं ने आपसी मुद्दों पर चर्चा की। क्राउन प्रिंस के साथ यूएई सरकार के कई मंत्री और एक व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल भी भारत आया है। उनका राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलने का कार्यक्रम है। उन्होंने आज महात्मा गांधी को राजघाट पर जाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद वे कल एक बिजनेस फोरम में भाग लेने के लिए मुंबई जाएंगे, जिसमें दोनों देशों के कारोबारी नेता भाग लेंगे।

विदेश मंत्रालय के अनुसार भारत और यूएई के बीच ऐतिहासिक रूप से घनिष्ठ और मैत्रीपूर्ण संबंध हैं। हाल के वर्षों में, भारत और यूएई के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी राजनीति, व्यापार, निवेश, कनेक्टिविटी, ऊर्जा, प्रौद्योगिकी, शिक्षा और संस्कृति सहित कई क्षेत्रों में गहरी हुई है। क्राउन प्रिंस की यात्रा भारत-यूएई द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करेगी और नए और उभरते क्षेत्रों में साझेदारी के लिए रास्ते खोलेगी।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका