RADA
मध्यप्रदेश
Trending

बाइक सवार परिवार शिवना नदी में गिरा , मां-बेटे की मौत 

मंदसौर । मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले में नाहरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिल्लोद में शिवना नदी पर बने पुल को पार करते समय बाइक सवार दंपत्ति और दो बच्चे नदी में गिर गए। हादसे में मां-बेटे की मौत हो गई। वहीं, एक बेटी को बचा लिया गया है, जबकि महिला का पति लापता है। वहीं, बाइक सवार परिवार को बचाने के लिए नदी में दो युवक कूदे थे। उनमें से एक को बचा लिया गया है, जबकि एक युवक लापता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : दो बच्चाें की मौत के बाद स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने बैच की वैक्सीनेशन को किया बैन

ये खबर भी पढ़ें : सर्राफ़ा व्यापारी पर हमला कर 10 लाख की लूट, व्यापारी की हालत गंभीर

पुलिस के अनुसार, हादसा सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बाइक सवार परिवार (पति-पत्नी और दो बच्चे) बिल्लोद पुल से शिवना नदी में गिर गए और डूब गए। उन्हें बचाने के लिए मौके पर मौजूद दो युवक कूदे तो वे भी डूब गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह एक बच्ची और एक युवक को बचा लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से अन्य लोगों की तलाश शुरू की। इस दौरान महिला और एक बच्चे का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं, महिला के पति और उन्हें बचाने के लिए नदी कूदे एक युवक की तलाश की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : सोमवती अमावस्या पर हरकी पौड़ी में 10 लाख श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी 

ये खबर भी पढ़ें : नई आईफोन सीरीज 9 सितंबर को होगी लॉन्च

मंदसौर ग्रामीण एसडीओपी कीर्ति बघेल ने बताया कि सीतामऊ तहसील के ग्राम मोरखेड़ा निवासी डूंगर सिंह (37) रविवार को अपनी पत्नी संगीता (35), बेटी यतिका (12) और एक चार महीने के बेटे को बाइक से लेकर कहीं जा रहा था। पुल पर उसकी बाइक अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई। उनको बचाने के लिए दो युवकों ने नदी में छलांग लगा दी, लेकिन बहाव इतना तेज था कि बचाने के लिए कूदे व्यक्ति भी डूबने लगे। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह एक बच्ची यतिका और एक अन्य युवक को बचा लिया। मौके पर गोताखोर भी बुलाए गए। करीब एक घंटे की तलाशी के बाद संगीता और उसके चार माह के बेटे का शव मिला। वहीं, डूंगर सिंह और बचाने के लिए कूदे बबलू की तलाश की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : मुख्यमंत्री साय ने तीजा पर दी बड़ी सौगात, 70 लाख महिलाओं को मिली महतारी वंदन योजना की सातवीं किस्त

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका