
चंडीगढ़ । पंजाब के लुधियाना जिला में खन्ना के इकोलाहा गांव में बीती रात पुरानी रंजिश के चलते आम आम आदमी पार्टी किसान विंग अध्यक्ष तरलोचन सिंह उर्फ डीसी की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी इसी गांव के बताए जाते हैं। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
ये खबर भी पढ़ें : Foods to Lower Cholesterol: इन चीजों को खाने से घटेगा कोलेस्ट्रॉल
इस हत्याकांड का एक वीडियो वायरल हुआ है। इसमें नजर आ रहा है कि स्कूटी पर तरलोचन सिंह अपने खेत से घर की तरफ जा रहा है। सुआ पटरी के पास मोड़ पर हत्यारा खड़ा है। पास आते ही तरलोचन को गोली मार दी। तरलोचन जमीन पर गिर गया। उसके बाद दो गोलियां और मारी। फिर फरार हो गया।
बताया गया है कि लहूलुहान तरलोचन को उनका बेटा गांव के लोगों के साथ सिविल अस्पताल लेकर पहुंचा। डाक्टरों ने तरलोचन सिंह को मृत घोषित कर दिया था। सूचना मिलते ही आधी रात को लुधियाना रेंज की डीआईजी धनप्रीत कौर पहुंची। उन्होंने एसएसपी अश्विनी गोत्याल के साथ घटनास्थल पर मामले की जांच की।
ये खबर भी पढ़ें : ग्रीन टी में दालचीनी और घी मिलाकर पीने के फायदे जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि तरलोचन सिंह ने पिछली बार भी गांव में सरपंच का चुनाव लड़ा था, लेकिन हार गए थे। कुछ समय पहले वह आम आदमी पार्टी में शामिल हुए थे। पार्टी की तरफ से उन्हें किसान विंग का अध्यक्ष बनाया गया था। इसके साथ ही तरलोचन सिंह गांव में सरपंच का चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे थे।
ये खबर भी पढ़ें : इंदौर में बनी दवाइयाँ 20 देशों तक होती हैं निर्यात

