अपराध
Trending

भाजपा नेता शशि मोदी पर  हमला, अपराधियों की गिरफ्तारी में जुटी पुलिस

भागलपुर । जिले के बबरगंज थाना क्षेत्र में पार्षद पति सह भाजपा नेता शशि मोदी पर अपराधियों ने हमला किया है। बताया जा रहा है कि शशि मोदी पर अपराधियों ने बम से हमला कर दिया। इसके बाद जैसे ही वह जमीन पर गिरे तो अपराधियों ने गले और सिर समेत शरीर के कई हिस्से में धारदार हथियार से हमला कर दिया। उनके साथी गोलू तिवारी पर भी हमला कर दिया गया। घटना में गम्भीर रूप से घायल पार्षद पति और उनके साथी को आनन फानन में जेएलएनएमसीएच में भर्ती कराया गया।

बताया जा रहा है बीते रात करीब 12 बजे कई युवकों ने नशे में कुतुबगंज स्थित गणेश पूजा पंडाल पहुँचे। वहाँ महिलाओं पर फब्तियां कसने लगे। साथ ही एक युवक से फ़ोन भी छीन लिया। पंडाल में मौजूद पार्षद पति ने यह देखा तो उसने नशेड़ियों को रोक लेकिन विवाद हो गया। इसके बाद अपराधियों ने शशि मोदी पर हमला कर दिया। अपराधी यहीं नहीं रुके उसने शशि मोदी के पिता के घर पर भी हमला कर दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत है।
भागलपुर एसएसपी कार्यालय के हवाले से बताया गया है कि बबरगंज थाना अंतर्गत कुतुबगंज महादेव तालाब के पास गणेश पूजा का आयोजन किया गया है। बीते 08 सितंबर को मेला में लोदीपुर थाना क्षेत्र के रहने वाले कुछ युवकों के द्वारा आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इस पर मेला के संयोजक एवं लोदीपुर थाना के युवकों के बीच नोंक झोंक हुई, जिसे वार्ड पार्षद के पति शशि मोदी एवं पूजा संयोजकों के द्वारा समझा बुझाकर मामला को शांत कर दिया गया।
09 सितंबर की रात्रि करीब 11:30 बजे चौधरीडीह के रहने वाले युवकों के द्वारा वार्ड परिषद के पति शशि मोदी एवं अन्य दो लोगों पर गणेश पूजा के मेले में जानलेवा हमला किया गया, जिससे वे लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गये। बबरगंज पुलिस के द्वारा उन्हें तुरंत मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया। बम से हमले जैसी बात गलत है। इस मामले में घटना कारित करने वाले युवकों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है तथा अग्रतर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। वर्तमान में विधि-व्यवस्था की स्थिति सामान्य है।

 

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका