RADA
राज्य
Trending

आधी रात आंध्र प्रदेश में भीषण सड़क हादसा, सात कृषि मजदूरों की मौत

एलुरु (देवरापल्ली) । आंध्र प्रदेश के पश्चिम गोदावरी जिले में मंगलवार आधी रात बाद हुए सड़क हादसे में सात कृषि मजदूरों की मौत हो गई।दो अन्य गंभीर रूप से घायल हैं। यह हादसा मिनी लॉरी के पलटने से हुआ।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

पुलिस ने बताया की मिनी लॉरी एलुरु जिले के टी.नरसापुरम मंडल के बोर्रामपलेम गांव से काजू के बीज बोरियों में भरकर पूर्वी गोदावरी जिले के निदादावोलु मंडल के ताड़ीमल्ला के लिए रवाना हुई। अरिपतिदिब्बालु-चिन्नईगुडेम रोड पर देवरापल्ली मंडल के चिलकावरिपकालु के पास वाहन ने नियंत्रण खो दिया और रेलिंग से टकरा कर पलट गया। हादसा होते ही ड्राइवर कूदकर भाग गए। वाहन में सवार नौ लोगों में से सात की मौत हो गई। दो घायल हो गए। घायलों में एक की पहचान घंटा मधु (ताडिमल्ला) के रूप में हुई।
डीएसपी देवकुमार का कहना है कि एसएसआई श्रीहरि राव और सुब्रमण्यम के साथ वह मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य शुरू किया। मृतकों के नाम देवबट्टुला बूरैया (40), तम्मीरेड्डी सत्यनारायण (45), पी. चिनमुसलाया (35), कट्टव कृष्णा (40), कट्टव सत्तीपांडु (40), ताडिमल्ला के ताड़ी कृष्णा (45) और कटकोटेश्वर के समिशरागुडेम मंडल हैं।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका