छत्तीसगढ़
Trending

पीआरएसआई रायपुर चैप्टर की नई कार्यकारिणी घोषित

रायपुर । जनसंपर्क के क्षेत्र में लोकप्रिय संस्था पब्लिक रिलेशन्स सोसाइटी आफ इंडिया रायपुर चैप्टर की सामान्य सभा की बैठक 10 सितंबर 2024 को संपन्न हुई। बैठक में रायपुर चैप्टर के चैयरमेन डॉ शाहिद अली की अध्यक्षता में पुर्नगठित नई कार्यकारिणी घोषित की गई। जिसमें चैप्टर चेयरमैन डॉ शाहिद अली, उपाध्यक्ष डॉ आशुतोष मंडावी, सचिव डॉ कुमार तोप्पा, सह-सचिव  सोनाली दत्ता, कोषाध्यक्ष डॉ दानेश्वरी संभाकर, कार्यकारिणी में  मिलिंद खेर,  विकास शर्मा, सुश्री रुखसार परवीन,  भुपेश त्रिपाठी,  रितुलता तारक, डॉ राहुल तिवारी बनाए गए हैं।

वरिष्ठ पत्रकार  आसिफ इक़बाल ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।सामान्य सभा की बैठक में चैप्टर के आगामी आयोजनों की रुपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई तथा जनसंपर्क प्रोफेशनल्स के लिए मासिक संगोष्ठियां आयोजित करने पर बल दिया गया।
इस मौके पर वरिष्ठ पत्रकार  आसिफ इक़बाल ने नई कार्यकारिणी को बधाई देते हुए जनसंपर्क के क्षेत्र में हो रहे परिवर्तनों तथा नए आयामों को आगे बढ़ाने की बात कही। इस मौके पर  संजय नैयर, डॉ अदिति नामदेव,  पियूष शर्मा,  वेद कुमार सिंह, सुश्री निशु, बृजेश तिवारी सहित अनेक लोगों ने सभा को संबोधित किया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper