छत्तीसगढ़
Trending

राज्यपाल रमेन डेका सैनिक कल्याण बोर्ड की गतिविधियों से अवगत हुए   

सैनिक कल्याण की योजनाओं का करें बेहतर क्रियान्वयन : राज्यपाल रमेन डेका 

रायपुर । राज्यपाल  रमेन डेका ने सैनिक कल्याण बोर्ड के अधिकारियों से शहीदों के परिजनों एवं भूतपूर्व सैनिकों के कल्याण के लिए चलायी जाने वाली योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन करने को निर्देश दिये हैं।

राजभवन में आज राज्यपाल  रमेन डेका ने छत्तीसगढ़ सैनिक कल्याण बोर्ड के गतिविधियों की जानकारी ली। सैनिक कल्याण संचालनालय के संचालक ब्रिगेडियर  विवेक शर्मा वीएसएम (सेवानिवृत्त) ने प्रेजेंटेशन के माध्यम से केंद्र सरकार और राज्य सरकार द्वारा भूतपूर्व सैनिकों, परिजनों के कल्याण के लिए संचालित योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने केंद्र से लेकर राज्य एवं जिला सैनिक कल्याण बोर्ड के कार्यो से राज्यपाल को अवगत कराया। प्रतिवर्ष 7 दिसंबर फ्लैग डे मनाया जाता है। जिसमे सैनिक कल्याण हेतु फंड एकत्रित किया जाता  है।

राज्यपाल श्री डेका ने कहा कि सैनिक कल्याण योजनाएं, सैनिकों और उनके परिवारों के लिए सुरक्षा, सम्मान और सहायता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बनाई गई है, ताकि देश कीे सेवा के बाद पूर्व सैनिक और उनका परिवार तथा शहीदों के परिजन सम्मान पूर्वक जीवन जी सके। इसलिए इन योजनाओं व कार्यों का संचालन अच्छे से करें। इस अवसर पर राज्य सैनिक कल्याण बोर्ड के अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

 

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button