RADA
छत्तीसगढ़

सीएम साय 14 सितंबर को करमा तिहार में होंगे शामिल

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय कल 14 सितंबर को राजधानी रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर स्थित कृषि मंडपम में आयोजित प्रकृति पर्व भादो एकादशी व्रत करमा तिहार में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री साय आराध्य माता करमा देवी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि एवं उन्नति के लिए आशीर्वाद मांगेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष कंवर समाज हरि हरवंश सिंह मिरी करेंगे। अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग, नंदकुमार साय, अध्यक्ष महिला प्रभाग अखिल भारतीय कंवर समाज पमशाला, जशपुर कौशल्या साय और संरक्षक छत्तीसगढ़ कंवर समाज विकास समिति टाटीबंध रायपुर, उर्मिला जे.एल. पैकरा तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ट सामाजिक प्रतिनिधि गण डी.डी. सिंह, नकुल चंद्रवंशी टीकाराम कंवर, भीम सिंह कंवर, विनोद साय, जयप्रकाश साय, आर.एन. साय, मनोहर सिंह पैकरा, शिवकुमार कंवर, तिमीरेंदु शेखर सिंह कंवर, महिपाल सिंह कंवर और संकेत साय पैकरा शामिल होंगे।
गौरतलब है कि प्रति वर्ष भादो मास एकादशी को प्रकृति का यह करमा तिहार मनाया जाता है। प्रकृति के इस पर्व में करम डार का विधि विधान के साथ स्वागत एवं पूजा की जाती है तथा करम कहानी का बखान किया जाता है। इस पारंपरिक मौके पर सामूहिक रूप से पारंपरिक सामूहिक करमा नृत्य एवं करमा गीत का भी आयोजन किया जाता है। यह कार्यक्रम का आयोजन रात भर चलता है। सुबह के समय करमा डार के विसर्जन के साथ कार्यक्रम का समापन होता है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका