RADA
देश-विदेश
Trending

हिन्दी दिवस : ”भाषा अभिव्यक्ति का साधन होती है, वह जड़ नहीं हो सकती है : प्रधानमंत्री मोदी

प्रधानमंत्री  मोदी ने  देशवासियों को  हिन्दी दिवस की दी शुभकामनाएं

नई दिल्ली । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सभी देशवासियों को आज एक्स हैंडल पोस्ट में हिन्दी दिवस की शुभकामनाएं दी। उन्होंने एक्स पर अपलोड वीडियो संदेश में कहा, ”भाषा अभिव्यक्ति का साधन होती है। वह जड़ नहीं हो सकती है। जैसे जीवन में चेतना होती है वैसे ही भाषा में चेतना होती है। मैं कभी सोचता हूं कि अगर मुझे हिन्दी भाषा बोलना-समझना नहीं आता तो मैं लोगों तक कैसे पहुंचता, लोगों की बात कैसे समझता और मुझे तो व्यक्तिगत रूप में भी इस भाषा की ताकत क्या होती है इसका अंदाजा है। ”

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

उल्लेखनीय है हिन्दी उन भाषाओं में शामिल है जो दुनिया में सर्वाधिक अधिक बोली और समझी जाती है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी ने तो यहां तक कहा था कि हिन्दी जनमानस की भाषा है। उन्होंने इसे देश की राष्ट्रभाषा बनाने की सिफारिश भी की थी। 1949 में 14 सितंबर को हिन्दी को राजभाषा का दर्जा दिया गया। देश में 1953 से हर साल 14 सिंतबर को हिन्दी दिवस मनाया जाता है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका