RADA
छत्तीसगढ़
Trending

भारत रत्न  मोक्षगुंडम की 164 वीं जयंती पर महापौर-सभापति  ने दी आदरांजलि

रायपुर । आज भारत रत्न महान अभियंता डॉक्टर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरेय्या की 164 वीं जयंती अभियंता दिवस पर राजधानी शहर रायपुर के सिविल लाईन में स्थित उनकी मूर्ति स्थल के समक्ष उन्हें नमन करने पुष्पांजलि आयोजन नगर पालिक निगम रायपुर के संस्कृति विभाग के तत्त्वावधान में नगर निगम जोन क्रमांक 4 के सहयोग से संयुक्त अभियंता आयोजन समिति के सहयोग से रखा गया।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

आयोजन में पहुंचकर राजधानी शहर के प्रथम नागरिक नगर पालिक निगम रायपुर के महापौर  एजाज ढेबर, सभापति  प्रमोद दुबे सहित वरिष्ठ अभियंता सी. एस. पिल्लीवार, संयुक्त अभियंता आयोजन समिति के संरक्षक  पी. एन. सिंह,रायपुर नगर पालिक निगम के सेवानिवृत्त मुख्य अभियंता आर. के. चौबे, छ ग नगरीय प्रशासन एवं विकास संचालनालय तकनीकी प्रकोष्ठ के मुख्य अभियंता  राजेश शर्मा सहित बड़ी संख्या में नगर के विभिन्न शासकीय अर्द्ध शासकीय, निजी, व्यवसायिक संस्थाओं में पदस्थ अभियंतागणों ने मूर्ति स्थल पर पहुंचकर भारत रत्न महान अभियंता डॉक्टर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरेय्या को 164वीं जयंती पर सादर नमन कर श्रद्धासुमन अर्पित किये।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका