
सिद्धू मूसेवाला के छोटे भाई का प्यारा हो रहा वीडियो वायरल
मानसा। मशहूर सिंगर सिद्धू मूसेवाला की 29 मार्च 2022 को हत्या कर कर दी गई थी। सिद्धू मूसेवाला अपने माता-पिता के इकलौते बेटे थे। अपने बेटे को खोने के बाद उनकी मां चरण कौर और पिता बलकौल सिंह 2024 फिर से पेरेंट बने। सिद्धू मूसेवाला की मां ने 58 साल की उम्र में IVF तकनीक से एक बेटे को जन्म दिया। जिसका नाम शुभदीप रखा गया।अब 6 महीने के हो चुके छोटे सिद्धू यानी शुभदीप का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में नन्हा सा शुभदीप बिस्तर पर नजर आ रहा है।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
View this post on Instagram
नन्हे सिद्धू के एक तरफ पिता बलकौल सिंह और दूसरी तरफ मां चरण कौर प्यार करते दिख रहे हैं। इस वीडियो पर सिद्धू के फैंस भी अपना प्यार बरसा रहे हैं।वीडियो में दिख रहा है कि शुभदीप को उनके पिता माथा चूमते और लाड-लड़ा रहे है तो मां सहारा देकर बैठाने की कोशिश कर रही है। वीडियो को देखकर सिद्धू मूसेवाला के फैंस उन्हें याद कर रहे हैं। सिद्धू के कई प्रशंसक भावुक भी हो रहे हैं।

