RADA
पंजाब
Trending

अमृतसर के अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदलाव

पंजाब । पंजाब के अमृतसर स्थित अटारी -वाघा बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी के समय में बदवाल किया गया है। रिट्रीट सेरेमनी के समय में आधे घंटे का बदलाव किया है। बीटिंग द रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक आते हैं। इसलिए अटारी बॉर्डर पर रिट्रीट सेरेमनी देखने के इच्छुक लोगों के लिए यह अहम जानकारी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

अभी तक रिट्रीट सेरेमनी का समय शाम 6.00 से 6:30 बजे था। अब नए समय के अनुसार रिट्रीट सेरेमनी शाम 5:30 से 6.00 बजे तक होगी। समय में बदलाव सोमवार से ही कर दिया गया है। इस संबंधी सरकारी आदेश जारी कर दिए गए है। मौसम में आए बदलाव को मुख्य रखते हुए रिट्रीट का यह समय बदला गया है। वहीं, अब आने वाले दिनों में सर्दी का सीजन भी शुरू होगा। ऐसे में दिन जल्दी ढलना शुरू हो जाएगा। रिट्रीट सेरेमनी देखने आने वाले लोगों की सुविधा के लिए समय में बदलाव किया गया है।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका