छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ किया, स्वच्छता दीदियों का किया सम्मान  

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर के तेलीबांधा तालाब पहुंचे, जहां वे राज्य स्तरीय ‘स्वच्छता ही सेवा’ पखवाड़ा का शुभारंभ किया।  यह अभियान आज 17 सितम्बर से 1 अक्टूबर 2024 तक चलेगा।

इस दौरान सीएम साय ने स्वच्छता दीदियों का सम्मान भी किया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा, मंत्रीगण, विधायकगण, गणमान्य नागरिक, विभिन्न विभागों के सचिव, राज्य एवं जिला प्रशासन के अधिकारी उपस्थित थे।

इस दाैरान मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी प्रदेशवासियाें काे विश्वकर्मा जयंती की बधाई दी। उन्हाेने देश के प्रधानमंत्री माेदी काे भी उनके जन्मदिन पर बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस दौरान सीएम साय ने स्वच्छता दीदियों का सम्मान भी किया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button