देश-विदेश
Trending

देर रात बांग्लादेश में पूर्व योजना मंत्री एमए मन्नान गिरफ्तार

ढाका । बांग्लादेश में पूर्व योजनामंत्री एमए मन्नान को कल रात गिरफ्तार कर लिया गया। वह फिलहाल पुलिस हिरासत में हैं। अपदस्थ प्रधानमंत्री शेख हसीना के पांच अगस्त को देश छोड़ने के बाद से अब तक करीब 32 पूर्व मंत्रियों, सांसदों और अवामी लीग के शीर्ष नेताओं को गिरफ्तार किया जा चुका है।

ढाका से छपने वाले बांग्ला अखबार (अंग्रेजी संस्करण) प्रोथोम अलो की खबर के अनुसार, सुनामगंज के पुलिस अधीक्षक एएफएम अनवर हुसैन खान ने उनकी गिरफ्तारी की पुष्टि की है। पूर्व योजनामंत्री एमए मन्नान को जिले के शांतिगंज उपजिला में रात करीब 10:30 बजे उनके घर से गिरफ्तार किया गया। चार अगस्त को प्रदर्शनकारी छात्रों पर हुए हमले को लेकर दो सितंबर को उनके खिलाफ सुनामगंज सदर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया था। यह मुकदमा दुआरा बाजार उपजिला निवासी हाफिज अहमद ने दर्ज कराया है। इसमें एमए मन्नान समेत 99 लोगों को आरोपी बनाया गया है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button