छत्तीसगढ़
Trending

 सीआरपीएफ जवानों से भरा ट्रक पलटा, एक जवान गंभीर

जगदलपुर । जिले के कोड़ेनार थाना क्षेत्र अंतर्गत बास्तानार घाट में बस्तर जिले एवं दंतेवाड़ा जिले की सरहद पर सीआरपीएफ जवानों से भरा एक ट्रक अनियंत्रित हाेकर पलट गया है। इस दुर्घटना में एक जवान को गंभीर चोट आई है, अन्य जवानाें को मामूली चाेट लगना बताया जा रहा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार आज रविवार दाेपहर में सीआरपीएफ जवानाें से भरा ट्रक जगदलपुर से दंतेवाड़ा जिले की तरफ जा रही थी। इसी दौरान बास्तानार घाट के माेड़ पर हादसा हुआ है।

बस्तर जिले के एएसपी महेश्वर नाग ने बताया कि यह सारे सीआरपीएफ के जवान बारसूर जा रहे थे, इसी दौरान ट्रक बास्तानार घाट में अनियंत्रित होकर पलट गई। इसकी खबर मिलते ही बस्तर जिले की पुलिस मौके पर पहुंच गई है। वहीं दंतेवाड़ा के एएसपी आरके. बर्मन ने बताया कि हमें भी हादसे की खबर मिलते ही गीदम थानेदार धनंजय सिन्हा समेत अन्य जवानों को मौके के लिए रवाना कर दिया है, उन्हाेने बताया कि सभी जवान ठीक हैं, कुछ को चोट आई है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका