मध्यप्रदेश
Trending

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज हरियाणा प्रवास पर 

भोपाल । मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज गुरुवार काे हरियाणा में चुनाव प्रचार दाैरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जनसभाओं को संबोधित करेंगे।


तय कार्यक्रम अनुसार मुख्यमंत्री डॉ. यादव प्रातः 11ः05 बजे हरियाणा के चरखी दादरी जिले के दादरी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी सुनील संगवान के समर्थन में राव तुलाराम खेल स्टेडियम मिसरी में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके पश्चात आप दोपहर 01ः05 बजे भिवानी विधानसभा के मेन चौक नंदगाव में पार्टी प्रत्याशी घनश्याम सराफ के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। दोपहर 3ः20 बजे बवानी खेरा विधानसभा के ग्राम मिलकपुर में भाजपा प्रत्याशी कपूर वाल्मीकि के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper