RADA
व्यापार

ईशा और आकाश अंबानी हुरुन इंडिया की अंडर 35 उद्यमियों की सूची में शामिल

नई दिल्ली। हुरुन इंडिया ने साल 2024 के लिए हुरुन इंडिया अंडर 35 की लिस्ट जारी कर दी। इस लिस्ट में वह सभी अरबपति युवा शामिल हैं जिनके पास सबसे ज्यादा संपत्ति है। इस लिस्ट में पहली बार कम उम्र की महिला के रूप में ईशा अंबानी और परिता पारेख को शामिल किया गया है। इनके अलावा लिस्ट में मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी और शेयरचैट के अंकुश सचदेवा का नाम भी शामिल हैं।
हुरुन इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार इस लिस्ट में 82 फीसदी सेल्फमेड Entrepreneur हैं यानी जिन्होंने खुद से संपत्ति अर्जित की है। लिस्ट के अनुसार बैंगलुरु के 29 और मुंबई के 26 लोग शामिल हैं। अगर सेक्टर के हिसाब से देखें तो फाइनेंस सेक्टर के 21 लोगों का नाम शामिल है। इसके बाद सॉफ्टवेयर सेक्टर 14 आंत्रप्रेन्योर शामिल हैं। इस लिस्ट के जारी होने के बाद एक बात साफ हो गई है कि भारत का स्टार्टअप इकोसिस्टम में सर्विस सेक्टर का बड़ा अहम रोल है। लिस्ट में सर्विस सेक्टर से जुड़े 59 फीसदी Entrepreneur है।
हुरुन लिस्ट में देश के 35 साल की उम्र तक के 150 Entrepreneur को शामिल किया गया है। बता दें कि हुरुन इंडिया इस लिस्ट में वह Entrepreneur शामिल हैं जिनके बिजनेस की वैल्यूएशन 50 मिलियन डॉलर है। इसके अलावा नेक्स्ट जनरेशन बिजनेस Entrepreneur की वैल्यूएशन 100 मिलियन डॉलर से ज्यादा है तो उन्हें भी इस लिस्ट में स्थान दिया गया है।
Hurun India Under 35 List की लिस्ट में 7 महिलाओं का नाम है। इस लिस्ट में अनेरी पटेल, अनीशा तिवारी और अंजलि मर्चेंट जैसे Entrepreneur का नाम शामिल हैं। इन सब की आयु 35 वर्ष से कम है। ये सभी Entrepreneur अपुने फैमिली का बिजनेस जारी रखती है और वुमन लीडर्स लिस्ट में टॉप पर हैं। बता दें कि इस लिस्ट में Traya Health की फाउंडर सलोनी आनंद और Mamaearth की फाउंडर गजल अलघ का नाम भी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका