छत्तीसगढ़
Trending

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री  सीआर पाटिल जिले के प्रवास पर

ग्राम बरगा में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर ।  केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल 28 सितम्बर को सुबह 10 बजे रायपुर एयर पोर्ट से हेलीकाप्टर द्वारा रवाना होकर सुबह 11 बजे पीटीएस हेलीपेड राजनांदगांव पहुंचेगे। सुबह 11.10 बजे पीटीएस हेलीपेड से वाहन द्वारा सड़क मार्ग से प्रस्थान कर सुबह 11.20 बजे राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम बरगा में आयोजित स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री  सीआर पाटिल ग्राम बरगा में परकोलेशन टैंक साईट, स्वच्छता लक्षित इकाई (सीटीयू), जिला प्रशिक्षण केन्द्र का निरीक्षण करेंगे एवं फिकल स्लज मशीन का शुभारंभ करेंगे तथा कचरा संग्रहण के लिए ट्रायसाईकल प्रदान करेंगे। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री  सीआर पाटिल दोपहर 12.45 बजे ग्राम बरगा से डोंगरगांव विकासखंड के ग्राम अमलीडीह के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर 1.10 बजे ग्राम अमलीडीह में प्लास्टिक वेस्ट मैनेजमेंट यूनिट का निरीक्षण करेंगे एवं स्वच्छता दीदीयों से चर्चा करेंगे। दोपहर 1.25 बजे ग्राम अमलीडीह से प्रस्थान कर दोपहर 1.50 बजे सर्किट हाऊस राजनांदगांव पहुंचेगे। दोपहर 2.30 बजे से 2.45 बजे तक का समय आरक्षित रहेगा। केन्द्रीय जल शक्ति मंत्री  सीआर पाटिल दोपहर 3 बजे पीटीएस हेलीपेड राजनांदगांव से रायपुर के लिए रवाना होंगे। 

 

 

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका