छत्तीसगढ़
Trending

सप्रे शाला के विद्यार्थियों ने साईक्लाथान में साईकिल रैली निकाल दिया स्वच्छ पर्यावरण का सन्देश

रायपुर । आज स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत नगर निगम स्वास्थ्य विभाग, स्वच्छ भारत मिशन शाखा, जोन नम्बर 4 के स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वामी विवेकानंद सरोवर बूढ़ातालाब के नए परिक्रमा पथ मार्ग पर रखे गए स्वच्छ साईंक्लाथान में माधव राव सप्रे स्कूल के विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ भाग लेकर नगरवासियों को स्वच्छ पर्यावरण का सुन्दर सकारात्मक सन्देश दिया।

विद्यार्थियों ने स्वच्छता परमो धर्म: की स्वच्छता थीम पर आधारित स्वच्छ साईक्लाथान में साईकिल रैली में हाथ में स्वच्छता जागरूकता हेतु बैनर पोस्टर लेकर बूढ़ातालाब के नए परिक्रमा पथ में स्वच्छ पर्यावरण के प्रति जनजागरूकता अभियान चलाया. स्वच्छ जागरूकता के संक्षिप्त आयोजन में नगर निगम जोन 4 जोन कमिश्नर अरुण ध्रुव, स्वच्छ भारत मिशन शाखा के कार्यपालन अभियंता  रघुमणि प्रधान, सहायक अभियंता  योगेश कडु, जोन सहायक अभियंता  दीपक देवांगन, जोन 4 जोन स्वास्थ्य अधिकारी  वीरेन्द्र चंद्राकर की उपस्थिति रही।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button