अपराध
Trending

मगरमच्छों की तस्करी , दो तस्कर एयरपोर्ट पर गिरफ्तार

मुंबई । मुंबई सीमा शुल्क विभाग (कस्टम) की टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर बैंकॉक से पांच मगरमच्छों की तस्करी करने वाले दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। इन दोनों से कस्टम टीम गहन छानबीन कर रही है।

कस्टम विभाग के एक अधिकारी ने रविवार को बताया कि उनकी टीम ने मुंबई एयरपोर्ट पर बैंकाक से आए एक व्यक्ति को शक के आधार पर रोका और उसके सामान की तलाशी ली, तो उसके ट्रॉली बैग के अंदर सर्जिकल मास्क बॉक्स में मगरमच्छ के पांच छोटे बच्चे पाए गए। इस आरोपित की पहचान 41 वर्षीय मोहम्मद रेहान मदनी अजमेरी के रूप में की गई है। इसी दौरान रेहान को फोन आया।

कस्टम विभाग की टीम ने फोन करने वाले व्यक्ति को तत्काल एयरपोर्ट के बाहर जाकर पकड़ लिया और उसे पूछताछ के बाद गिरफ्तार कर लिया। एयरपोर्ट के बाहर जो व्यक्ति मगरमच्छों के बच्चों का इंतजार कर रहा था, उसकी पहचान हमजा यूसुफ मंसूरी (30 वर्ष) के रूप में की गई है। इन दोनों आरोपितों पर सीमा शुल्क अधिनियम, 1962 की धारा 135 शुल्क या निषेध की चोरी और 104 गिरफ्तारी की शक्ति और वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। कस्टम की टीम इस मामले की गहन छानबीन कर रही है।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper