छत्तीसगढ़
Trending

सैन्य प्रदर्शनी का आयोजन रायपुर के साइंस कालेज मैदान में 5 और 6 अक्टूबर को

प्रदेशवासियों के लिए भारतीय सेना के शौर्य और पराक्रम से परिचित होने का महत्वपूर्ण अवसर - मुख्यमंत्री  साय

रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को सैन्य प्रदर्शनी की जानकारी देते हुए कहा कि मुझे आप लोगों को यह बताते हुए प्रसन्नता हो रही है कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में 05 और 06 अक्टूबर को सैन्य-प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं के साथ-साथ सभी प्रदेशवासियों के लिए भारतीय सेना के शौर्य, पराक्रम, क्षमता और ताकत से परिचित होने का यह बड़ा ही महत्वपूर्ण अवसर होगा।

सैन्य-प्रदर्शनी में युद्धक टैंक टी-90 सहित बहुत से ऐसे आधुनिक और उन्नत सैन्य उपकरणों को प्रदर्शित किया जाएगा, जिसका उपयोग करके हमारी सेना ने दुश्मनों पर विजय प्राप्त की है। इस प्रदर्शनी में हमारे जांबाज सैनिक पैरा जंपिंग, खुखरी डांस, डेयरडविल मोटरसाइकलिंग राइडिंग और घुड़सवारी का भी प्रदर्शन करेंगे। श्री साय ने सभी से अपील करते हुए कहा कि आप सभी इस कार्यक्रम का हिस्सा बनें, भारतीय सेना के आन-बान-शान से करीब से परिचित हों, और अपने सैनिकों का हौसला और बुलंद करें। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने-अपने परिवार के साथ इस प्रदर्शनी के सहभागी बनें, बच्चों को साथ अवश्य लाएं ताकि हमारी नयी पीढ़ी अपने देश की ताकत से परिचित हो पाए, उन्हें भी सेना से जुड़कर देश सेवा करने की प्रेरणा मिले।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper