छत्तीसगढ़
Trending

मुख्यमंत्री ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को दी श्रद्धांजलि

रायपुर । गांधी जयंती के अवसर पर आज बुधवार सुबह आजाद चौक स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और संसद बृजमोहन अग्रवाल ने ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान 2024’ गांधी जयंती के अवसर पर स्वच्छता का संदेश देते हुए सदर बाजार इलाके में झाडू लगाया। कार्यक्रम में उनके साथ सांसद बृजमोहन अग्रवाल, मंत्री केदार कश्यप, विधायक राजेश मूणत समेत अन्य प्रमुख नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पत्रकारों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री साय ने महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री को उनकी जयंती पर नमन करते हुए कहा कि महात्मा गांधी सत्य, अहिंसा और करुणा के पुजारी थे, वहीं लाल बहादुर शास्त्री सहजता, विनम्रता और कर्मठता के पुजारी थे। मुख्यमंत्री साय ने बताया कि 2 अक्टूबर को ‘स्वच्छ भारत दिवस’ के रूप में मनाते हैं। विश्वकर्मा जयंती से 2 अक्टूबर तक स्वच्छता ही सेवा पखवाड़ा मना रहे थे, उसका आज समापन है ।भाजपा सदस्यता अभियान को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी का महापर्व सदस्यता अभियान चल रहा है।उन्होंने अपने हाथों से कार्यक्रम में सदस्यता अभियान भी चलाएं हैं।

 

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button