मध्यप्रदेश
Trending

विकसित भारत के लिये ‘स्वच्छ भारत मिशन’ का अप्रतिम योगदान : मुख्‍यमंत्री डॉ. यादव

 मुख्‍यमंत्री ने 'स्वच्छ भारत मिशन' के 10 वर्ष पूर्ण होने पर दी शुभकामनाएं

भोपाल  । देशभर में 2014 को आज के दिन 2 अक्‍टूबर को ‘स्वच्छ भारत मिशन’ की शुरूआत हुई थी। इस ऐतिहासिक मिशन के 10 वर्ष पूर्ण होने पर मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

मुख्‍यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को सोशल मीडिया एक्‍स के माध्‍यम से कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के यशस्वी मार्गदर्शन में संचालित ‘स्वच्छ भारत मिशन’ के ऐतिहासिक 10 वर्ष पूर्ण होने पर सभी देशवासियों को हार्दिक बधाई! ‘विकसित भारत’ के लिये यह अत्यंत आवश्यक है कि अपना भारत स्वच्छ भी हो और स्वस्थ भी। इस दिशा में ‘स्वच्छ भारत मिशन’ का अप्रतिम योगदान है।

मुख्‍यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री मोदी की प्रेरणा से स्वच्छता अभियान को जन-आंदोलन बनान में मध्यप्रदेश ने भी अथक प्रयास किया है। मैं समस्त प्रदेशवासियों और स्वच्छता मित्रों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं।

Join Us

Related Articles

Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका