RADA
छत्तीसगढ़

कैबिनेट मंत्री ने महिला सुरक्षा हेतु मैत्री हेल्पलाइन नंबर किया लांच

रायपुर: कोरबा पुलिस प्रशासन के द्वारा सजग कोरबा सतर्क कोरबा के तहत बालिका एवं महिला सुरक्षा से संबंधित मैत्री व्हाट्स ऐप हेल्पलाइन नंबर कलेक्टर अजीत वसंत की उपस्थिति में जारी किया गया है, जिसका शुभारंभ वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन ने कल गांधी जयंती के अवसर पर कलेक्ट्रेट सभागार में किया। इस अवसर पर देवांगन ने कहा कि कोरबा पुलिस के द्वारा अपराध नियंत्रण एवं सुरक्षा हेतु कार्य किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए मैत्री हेल्पलाइन नंबर +91-9479282100 जारी किया गया है। उन्होंने कहा कि यह हेल्पलाइन नंबर कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए तथा अपराधियों पर नियंत्रण के लिए महिलाओं के लिए लाभकारी साबित होगी।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी ने बताया कि बालिका एवं महिलाओं के साथ होने वाली छेड़छाड़ की घटनाएं, छिटाकसी आदि शिकायतों के विषय में लोकलाज के डर से महिलाएं या बालिकाएं पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने से संकोच करती हैं। ऐसी स्थिति में मैत्री हेल्पलाइन नंबर पर घटना की शिकायत तत्काल कर सकती हैं। हेल्पलाइन नंबर पर शिकायत मिलने पर 96 घंटे के भीतर अपराधी के विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका