छत्तीसगढ़
Trending

 मुख्यमंत्री साय का दंतेवाड़ा में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने किया आत्मीय स्वागत

रायपुर । मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के एक दिवसीय दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान दंतेवाड़ा आगमन पर स्थानीय कारली पुलिस लाईन हेलीपैड में जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री साय के साथ में छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वन मंत्री  केदार कश्यप भी पहुंचे। इस दौरान सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा  चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग के सदस्य  ओजस्वी मण्डावी सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि, डीआईजी  कमल लोचन कश्यप, कलेक्टर  मयंक चतुर्वेदी, एसपी  गौरव राय एवं गणमान्य नागरिकों ने स्वागत किया।

 

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button