अपराध
Trending

अटेंडेंट पर हमला कर बाल संप्रेक्षण गृह से चार अपचारी बालक फरार

महासमुंद । महासमुंद जिले के बरोण्डा बाजार स्थित शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह से चार अपचारी बालक फरार हो गए हैं ।

बाल संप्रेक्षण अधिकारी ने आज शुक्रवार को जानकारी दी कि अपचारी लड़कों ने भागने से पहले नगर सैनिक व अटेंडेंट पर हमला किया और पत्थर मारकर घायल कर किया । फिर चाबी छीनी और गेट खोल फरार हो गए। दोनों घायलों को रायपुर रेफर किया गया है। अधिकारी ने इस मामले की रिपोर्ट कोतवाली थाना में दर्ज करा दी है । पुलिस अपचारी बालकों की तलाश में जुट गई है।

बाल संप्रेक्षण अधिकारी के अनुसार, फरार हुए चार अपचारी बालकों में से दो चोरी, एक बलात्कार और एक गांजा तस्करी के मामले में बाल संप्रेक्षण गृह में रखा गया था।इनमें से दो गरियाबंद, एक बलौदाबाजार और एक सरायपाली-महासमुंद का रहने वाला है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button