पंजाब
Trending

जैकेट में छिपाकर हेरोइन तस्करी करने में दो गिरफ्तार

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस ने मोहाली जिले से ऐसे दो अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया है, जो जैकेट में छिपाकर हेरोइन की तस्करी करते थे। दाेनाें आराेपित दिल्ली में रहकर एक अफगान हैंडलर्स के संपर्क में थे।

पंजाब पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने शुक्रवार को बताया कि एक सूचना के बाद मोहाली पुलिस ने डेराबस्सी से दिल्लीवासी सुखदीप सिंह और कृष्ण काे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपिताें के पास से 1.5 किलो हेरोइन बरामद की है। डीजीपी ने बताया कि हैंडलर्स एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग कार्टेल का हिस्सा है। पुलिस उनके बारे में जांच करने में जुटी हुई है। आरोपित हाफ स्लीव जैकेट में हेरोइन छिपाकर सप्लाई करते थे। आरोपित सुखदीप सिंह इससे पहले वर्ष 2020 में एक अपहरण के मामले में शामिल था और मई 2024 से जमानत पर बाहर था। इसके बाद वह वहां से फरार था। पुलिस जल्द ही मामले का खुलासा करेगी।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper