RADA
छत्तीसगढ़

गाँव-गाँव तक पहुँचेगा भाजपा सदस्यता रथ

भाजपा सदस्यता को लेकर लोगों में भारी उत्साह - किरण देव

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान तीव्र गति से चल रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा के सदस्य बनाने सदस्यता रथ का परिचालन किया जायेगा। आज शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने भाजपा जिला कार्यालय के समक्ष भाजपा सदस्यता रथ को भाजपा ध्वज दिखा कर रवाना किया। सदस्यता रथ जिले के सभी 11 मण्डलों में भ्रमण करेगा और भाजपा के सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सदस्य बनाने लोगों के मध्य पहुंचेगा।
भाजपा सदस्यता रथ के परिचालन के शुभारंभ अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि पहली सितम्बर से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आरंभ हुआ है और सदस्यता अभियान के एक माह के उपरांत करोड़ों लोगों ने बढ़चढ़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम को निरंतर तीव्र गति प्रदान करने भाजयुमो द्वारा भाजपा सदस्यता रथ का परिचालन समूचे प्रदेश में आज से एक साथ आरंभ हुआ है। भाजपा सदस्यता रथ गाँव गाँव तक पहुँचेगा, कालेज, छात्रावास का भ्रमण कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सतत कार्य कर रहा है, लोगों के बीच भाजपा सदस्यता को लेकर हर जगह भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने गृह ज़िला लैलूंगा में कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी और राधे श्याम के साथ सदस्यता अभियान के रथ को हरी झंडी दिखाई। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बताया कि पूरे प्रदेश में भाजयूमो के इस अभियान को अच्छा समर्थन मिला। भाजपा के सभी लोग और मंत्रीगण ने अपने अपने ज़िले में कार्यकर्ताओं के साथ आज सदस्यता अभियान भी चलाया। दुर्ग में सांसद विजय बघेल विधायक ललित चंद्राकर एवं जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने युवा मोर्चा के सदस्यता रथ यात्रा को झंडा दिखाया। बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, विधायक धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, जिला अध्यक्ष बिलासपुर रामदेव कुमावत भाजपा का झंडा दिखाकर किया। चिरमिरी मे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी, सहित भाजपा पदाधिकारी विभिन्न स्थानों में युवा मोर्चा की सदस्यता रथ यात्रा को भाजपा का झंडा दिखाकर रवाना किया । भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपने लक्ष्य को प्राप्त करने धृढ़ संकल्प के साथ इस सदस्यता अभियान रथ यात्रा में लगे हुए है।
भाजयूमो के सदस्यता अभियान रथ यात्रा कल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शाम 4 बजे यात्रा निकाली जाहेगी जिसमें कैबिनेट मंत्री व रायपुर ज़िला प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम विधयक राजेश मूणत, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा , ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू , ज़िला अध्यक्ष जयंती पटेल आदि उपस्थित रहेंगे ।

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका