खेल

INDW vs NZW: भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा , जानें क्‍या रहे कारण

नई दिल्ली। विमंस टी20 वर्ल्‍ड कप 2024 के चौथे मैच में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का सामना न्‍यूजीलैंड‍ क्रिकेट टीम से हुआ। दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस मैच में न्‍यूजीलैंड ने भारतीय टीम को 58 रन से हराया। टूर्नामेंट के अपने पहले ही मैच में भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा। ऐसे में आइए जानते हैं कि भारत की हार के प्रमुख कारण क्‍या रहे।

ये खबर भी पढ़ें : ‘देवरा’ मूवी रिव्यू: Highlights और Lowlights – Pratidin Rajdhani

खराब फील्डिंग
मैच के दौरान भारतीय टीम से खराब फील्डिंग देखने को मिली। भारतीय प्‍लेयर्स ने मैच में कुछ कैच छोड़े। ऐसे में न्‍यूजीलैंड टीम बड़ा स्‍कोर बनाने में सफल रही। न्‍यूजीलैंड टीम ने 4 विकेट खोकर 160 रन बनाए। भारत की ओर से ऋचा घोष ने आसान सा कैच छोड़ा। इसके अलावा कई मिस फील्‍ड भी देखने को मिलीं।

ये खबर भी पढ़ें : Bank Holiday List in October 2024: अक्टूबर में 15 दिन रहेगी बैंकों की छुट्टी

महंगी साबित हुईं दीप्ति
भारत की स्पिनर दीप्ति शर्मा ने मुकाबले में काफी रन लुटाए। उन्‍होंने अपने कोटे के 4 ओवर में 11.20 की इकॉनमी से 45 रन खर्च कर दिए। इस दौरान उन्‍हें कोई सफलता नहीं मिली।

ये खबर भी पढ़ें : लर्निंग रूट्स ने लॉन्च किया एआई कॉलेज फाइंडर – कॉलेज चयन का भविष्य

भारतीय बल्‍लेबाजी फेल
बड़े टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम दबाव में लड़खड़ा गई। टीम की कोई बल्‍लेबाज 20 रन तक नहीं बना सकी। कप्‍तान हरमनप्रीत कौर ने सबसे ज्‍यादा 15 रन बनाए। जेमिमा रोड्रिग्स और दीप्ति शर्मा ने 13-13 रन बनाए।

ये खबर भी पढ़ें : भारत में विवाह के लिए उपयुक्त सबसे सुंदर मंदिर – Pratidin Rajdhani

दुबई में खेलने का अनुभव नहीं
भारतीय महिला टीम को दुबई के मैदान पर खेलने का कोई अनुभव नहीं था। टीम को दुबई की पिच का भी अंदाजा नहीं था। ऐसे में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा।

ये खबर भी पढ़ें : जाने गिलोय के अचूक फायदे – Pratidin Rajdhani    

खराब कप्‍तानी
भारतीय टीम पहले ही टॉस हार गई थी। इसके बाद हरमनप्रीत की ओर से खराब कप्‍तानी देखने को मिली। उन्‍होंने गेंदबाजों का सही से इस्‍तेमाल नहीं किया, ऐसे में न्‍यूजीलैंड ने बड़ा स्‍कोर बना दिया।

ये खबर भी पढ़ें : Porsche 911 Turbo 50 ईयर स्पेशल एडिशन हुई लॉन्च

 

Back to top button