RADA
खेल

IND VS PAK: आज हारे तो भूल जाओ सेमीफाइनल, हरमनप्रीत कौर की टीम के सामने आया बड़ा संकट

नई दिल्ली। भारत और पाकिस्तान की टीमें महिला टी20 वर्ल्ड कप-2024 में आज टकराएंगी। दोनों टीमें के लिए ये मैच काफी अहम है। क्रिकेट की दुनिया में इस मुकाबले को महामुकाबला कहा जाता है। इस मैच में हार दोनों ही टीमें बर्दाश्त नहीं कर सकतीं इसलिए जी जान लगाकर खेलती हैं।

Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!

ये खबर भी पढ़ें : विश्व बैंक को कार्बन बेचने से नेपाल को मिलेंगे 1600 करोड़  

वैसे तो ये मुकाबला बहुत अहम है, लेकिन टीम इंडिया के लिए ये मैच कुछ ज्यादा ही अहम है क्योंकि इस मैच में हार उसके विश्व कप जीतने के सपने को तोड़ सकती है। भारत को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा था। उसे न्यूजीलैंड ने 58 रनों से मात दी थी। अब दूसरे मैच में टीम इंडिया आज पाकिस्तान से भिड़ेगी और जीत का खाता खोलने की कोशिश करेगी। वहीं पाकिस्तान अपनी लगातार दूसरी जीत हासिल करने की कोशिश करेगी। उसने अपने पहले मैच में श्रीलंका को हराया था।

ये खबर भी पढ़ें : नवरात्रि व्रत के दौरान इन बातों का ध्यान रखें – Pratidin Rajdhani

भारत को अगर अपने आप को सेमीफाइनल की रेस में बनाए रखना है तो उसे पाकिस्तान को मात देनी ही होगी। अगर उसे इस मैच में हार मिलती है तो फिर उसके लिए सेमीफाइनल में जाना बेहद ही मुश्किल होगा। इसके लिए उसे अपने अगले दो मैच जीतने होंगे। ये दो मैच उसे श्रीलंका और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेलने है।

ये खबर भी पढ़ें : Vivo V50 सीरीज को लेकर सामने आई डिटेल

श्रीलंका के खिलाफ भारत की जीत की संभावना काफी ज्यादा है, लेकिन ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार की संभावना भी ज्यादा ही है। ऐसे में पाकिस्तान के खिलाफ हार और फिर ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार ये तय कर देगी कि टीम इंडिया सेमीफाइनल में नहीं जाएगी।

ये खबर भी पढ़ें : गोली की तरह चलेगा दिमाग अगर देख ली यह फिल्में – Pratidin Rajdhani

अगर पाकिस्तान इस मैच में जीत हासिल कर लेता है तो उसके सेमीफाइनल में जाने की संभावना भी बढ़ जाएगी। उसे फिर न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच खेलना है और इनमें से अगर एक भी मैच पाकिस्तान जीत जाता है और भारत को अगले दो मैचों में से एक में भी हार मिलती है तो पाकिस्तान सेमीफाइनल की रेस में आगे हो जाएगा। ग्रुप-ए में अगर दोनों टीमों की स्थिति देखी जाए तो पाकिस्तान एक मैच में एक जीत के साथ दो अंक लेकर तीसरे स्थान पर हैं। भारत अंक तालिका में सबसे नीचे है।

ये खबर भी पढ़ें : नया फोन लेने से पहले इसे जरूर देखना Under 15000 – Pratidin Rajdhani

 

Join Us
Back to top button
12 हजार से भी कम, 8GB रैम और 5G सपोर्ट के साथ 25,000 में ट्रेन से 7 ज्योतिर्लिंग यात्रा, जानें पूरा पैकेज और किराया IRCTC Bharat Gaurav चलेगी 10 पैसे प्रति किलोमीटर e-Luna Prime,सस्ती इलेक्ट्रिक बाइक iPhone से Pixel तक स्मार्टफोन पर बेस्ट डील्स, आज आखिरी मौका