देश-विदेश
Trending

मालदीव के राष्ट्रपति मुइज्जू का राष्ट्रपति मुर्मू और प्रधानमंत्री माेदी ने किया स्वागत

नई दिल्ली । मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू ने आज सुबह महात्मा गांधी के समाधि स्थल राजघाट पहुंचकर पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान उनकी पत्नी साजिदा मोहम्मद भी मौजूद रहीं। आज सुबह ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उनका राष्ट्रपति भवन में स्वागत किया।

भारत की द्विपक्षीय यात्रा पर रविवार को पहुंचे मालदीव के राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू से सबसे पहले विदेशमंत्री एस. जयशंकर ने मुलाकात की। जयशंकर ने भरोसा जताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ मुइज्जू की वार्ता से मैत्रीपूर्ण संबंधों को और गति मिलेगी। सनद रहे मुइज्जू ने जून में प्रधानमंत्री मोदी के शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा लिया था। यह उनकी भारत की पहली द्विपक्षीय यात्रा है। मुइज्जू का मुंबई और बेंगलुरु भी जाने का कार्यक्रम है।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button