छत्तीसगढ़
Trending

आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने सौंदर्यीकरण कार्य की प्रगति देखी, शीघ्र कार्य करवाने कहा

 निजी खाली भूखंडों में कचरा, गन्दगी फैलाने पर जुर्माना करने दिए निर्देश

रायपुर । आज नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त अबिनाश मिश्रा ने फुण्डहर चौक व्हीआईपी मार्ग में चल रहे मार्ग सौंदर्यीकरण और मार्ग में चौक के किनारे लैंड स्केपिंग के कार्यों की प्रगति का प्रत्यक्ष अवलोकन नगर निगम जोन 10 जोन कमिश्नर  राकेश शर्मा एवं कार्यपालन अभियंता  दिनेश सिन्हा की उपस्थिति में लिया।

आयुक्त ने मार्ग सौंदर्यीकरण के कार्यों को सतत मॉनिटरिंग कर शीघ्रता से पूर्ण करवाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। वहाँ मार्ग विभाजक के मध्य पौधरोपण कर उसे फूलों से सजाकर सुन्दरता निखारने का कार्य सीएसआर मद से उद्योग समूह हीरा ग्रुप के सहयोग से करवाया जा रहा है। आयुक्त ने निजी खाली भूखंडों में कचरा और गन्दगी फैलाये जाने पर अप्रसन्नता व्यक्त की है और निजी खाली भूखंडों में कचरा और गन्दगी फैलाने वालों पर कार्यवाही कर जुर्माना लगाने के निर्देश सम्बंधित अधिकारियों को दिए हैँ।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper