
भाजयुमो की सदस्यता रथ यात्रा को मिल रहा शानदार रिस्पॉन्स, अब तक जुड़े 3,88,310 सदस्य
रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के सदस्यता अभियान रथ यात्रा को युवा वर्ग का अच्छा समर्थन मिल रहा है। 4 अक्टूबर से आयोजित इस यात्रा में अब तक के करीब 1 लाख 29 हजार 248 युवा भाजपा से जुड़ चुके हैं।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
यात्रा के पांचवें दिन करी 33 जिलों से होकर 322 स्थानों पर यात्रा पहुंची। जिसमें करीब 43 हजार 6 सौ 18 कार्यकर्ता जुड़े। इससे पूर्व पहले चरण के सदस्यता अभियान में 2 लाख 59 हजार 062 सदस्य जुड़ चुके थे। अभी तक इस युवा मोर्चा में करीब 3 लाख 88 हजार 310 युवा कार्यकर्ता भाजपा से जुड़ चुके हैं। वहीं 4 अक्टूबर को रथ यात्रा 27 जिलों के 119 स्थानों से होकर गुजरी थी। इस दौरान 9732 सदस्य बनें। 5 अक्टूबर को 157 स्थान, 29 जिला 10325 सदस्य, 6 अक्टूबर को 179 स्थान 31 जिला 27630 सदस्य बनें। अभियान के चौथे दिन 210 स्थान 35 जिला 37943 सदस्य बनें। यह यात्रा अब तक 675 स्थानों से होकर गुजरी है और करीब 85630 सदस्य 7 अक्टूबर तक जुड़ चुके हैं। यात्रा तीन दिनों तक और चलेगी जिसमें भाजयुमो को उम्मीद है कि सदस्यता अभियान के इस लक्ष्य को पूरा करेगी। भाजयुमो को पांच लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया गया है।
भाजयुमो अपने लक्ष्य को पूर्ण करेगा
भाजयुमो के सदस्यता संभाग प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष द्वय बिलासपुर संभाग प्रभारी रितेश मोहरे, बस्तर संभाग प्रभारी हरिओम साहू, दुर्ग संभाग प्रभारी भूपेन्द्र नाग, सरगुजा संभाग प्रभारी जितेन्द्र देवांगन, रायपुर संभाग प्रभारी रोहित महेश्वरी ने संयुक्त रूप से कहा कि इस यात्रा को संभागवार अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है हम अपने लक्ष्य को पूर्ण करने में सफल होंगे। अब तक के जिस तरह से प्रतिसाद मिल रहा है हम सब बेहद ही उत्साह के साथ इस अभियान में जुटे हुए हैं। बड़ी संख्या में युवा शक्ति हमारे साथ जुड़ रहे हैं। हम जितना वैचारिक रूप से मजबूत होंगे। समाज जीवन में और बेहतर कार्य कर पाएंगे।
