
देहरादून । मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को ‘देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा’ का शुभारम्भ किया। इसके साथ ही उन्हाेंने सहस्त्रधारा हैलीपोर्ट पर बने ‘पैसेंजर्स टर्मिनल भवन’ का भी लोकार्पण किया।
Thank you for reading this post, don't forget to subscribe!
इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी के कहा कि प्रदेश में हवाई कनेक्टिविटी को सुदृढ़ करने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है। देहरादून-अल्मोड़ा हेलीकॉप्टर सेवा शुरू होने से लोगों के लिए अल्मोड़ा आना-जाना अब आसान होगा। इस मौके पर केंद्रीय परिवहन राज्य मंत्री अजय टम्टा, पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज, वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, मंत्री गणेश जोशी, रायपुर विधायक उमेश शर्मा काऊ सहित अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

