मध्यप्रदेश
Trending

मप्रः मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महेश्वर पहुंचकर देवी अहिल्याबाई को अर्पित की श्रद्धांजलि, किया शस्त्र पूजन

देवी अहिल्याबाई जिस तलवार को स्वयं धारण करती थीं उसका भी किया पूजन

अब खबर सुनें पढ़ने की बजाय सुनें पूरी खबर

इंदौर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को विजयादशमी के मौके पर महेश्वर के ऐतिहासिक क़िले में पुण्य श्लोका देवी अहिल्याबाई होल्कर को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान उन्होंने विजयादशमी के पावन अवसर पर यहां शस्त्रागार में शस्त्र पूजन किया। नर्मदा तट पर स्थित क़िले में पहुंचने पर देवी अहिल्या के वंशज यशवंतराव होलकर तृतीय ने उनका परम्परागत रूप से स्वागत किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने शस्त्रागार में विशेष तौर पर उस तलवार का पूजन किया जो देवी अहिल्याबाई होल्कर के शौर्य का प्रतीक है। यह तलवार देवी अहिल्या स्वयं धारण करती थीं। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अवसर पर कहा कि देवी अहिल्या पुण्य प्रताप और परोपकार की पर्याय हैं। आज विजयादशमी के अवसर पर उनकी कर्मभूमि पहुँचकर नमन कर स्वयं को कृतार्थ महसूस कर रहा हूँ। इस अवसर पर खरगोन के स्थानीय जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे। इसके पूर्व हेलीपेड महेश्वर में पहुंचने पर उनका क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों, संभागायुक्त दीपक सिंह, पुलिस महानिरीक्षक अनुराग, खरगोन कलेक्टर कर्मवीर शर्मा एवं अन्य अधिकारियों ने स्वागत किया।

News Desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button
📰 E-Paper