छत्तीसगढ़
Trending

ट्रैक्टर पलटने से दाे महिला समेत तीन लोगों की मौत

जशपुर । जशपुर जिले में आज रविवार की सुबह तेज रफ्तार ट्रैक्टर के पलटने से ट्राली में बैठे दाे महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में छह से अधिक लोग घायल बताये जा रहे हैं , जिसमें दो घायलों की हालत गंभीर है।

जशपुर थाना से मिली जानकारी के अनुसार दहशरा पर्व के मौके पर सुरेशपुर हर्रामार गांव में नाटक देखने के लिए पंडरीपानी से करीब 30 ग्रामीण ट्रेक्टर ट्राली में सवार होकर पहुंचे थे। वापस लौटे समय रविवार की भोर लगभग 4 बजे ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर मिर्जापुर गांव के समीप सड़क के किनारे पलट गया। बताया गया है कि ट्रैक्टर ट्राली के नीचे दबने से दाे महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं आठ लोग घायल हो गए।एम्बुलेंस की मदद से सभी घायलों को सिविल अस्पताल पत्थलगांव में भर्ती कराया गया हैं।

news desk

सटीकता, निष्पक्षता और जिम्मेदार पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्ध, हमारे रिपोर्टर जमीनी स्तर से महत्वपूर्ण खबरों को जुटाकर तथ्यों की पुष्टि के साथ पाठकों तक पहुँचाने का कार्य करते हैं। PratidinRajdhani.in के माध्यम से वे समाज, शहर और देश से जुड़ी प्रमुख घटनाओं एवं जनहित के मुद्दों को विश्वसनीय और तथ्यपरक तरीके से प्रस्तुत करने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
Back to top button